कोंच-उरई । ग्राम डाढी की अनुसूचित जाति की एक महिला केशकली पत्नी बलराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि वह अपने खेत में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत तालाब खुदवा रही थी। बीती शाम गांव के ही ब्रजकिशोर, राजकिशोर, आशुतोष, श्यामजी आदि आये और उसे जातिसूचक गालियां देकर कहने लगे कि पहले पचास हजार रुपये दो तब तालाब खुदने देंगे। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।






Leave a comment