कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कूंड़ा निवासी महेश मिश्रा पुत्र द्वारिकाप्रसाद ने सीओ के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह चार बीघे खेत का गरीब कास्तकार है। उसने अपने खेत में हरी मटर बोई थी और 27 जनवरी 2018 को फली तोड़ कर पुष्पेन्द्र पुत्र प्रेमकिशोर निवासी वरोदा को बेची थी जिसकी कीमत अस्सी हजार रुपये हैं। खरीदते वक्त क्रेता ने दस दिन में पैसा देने की बात कही थी लेकिन आज छह महीने गुजर जाने के बाद भी उस क्रेता ने भुगतान नहीं किया है। उसने पैसा दिलाने की मांग की है।






Leave a comment