उरई। शराब पीने के लिए रंगदारी मांग रहे युवकों ने दुकानदार को बैल्टों से पीटा जिससे जालौन के झंडा चौराहा बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जालौन कस्बे के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी विजय कुमार की झंडा चौराहा बाजार पर दुकान है। मंगलवार को तांबा गांव निवासी विनोद कुमार एक साथी के साथ उनके पास पहुंचा और उनसे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर विनोद और उसके साथी ने लाठी व बैल्ट से दुकानदार पर हमला बोल दिया। जिससे पूरे बाजार में आतंक फैल गया। दोनों दुकानदार को बुरी तरह घायल कर गोलक में रखे दो हजार रुपये निकलाकर फरार हो गये बाद में दुकानदार ने पुलिस में सूचना दी जिस पर त्वरित कार्रवाई कर जालौन पुलिस ने विनोद कुमार को पकड़ लिया। उसके फरार साथी का नाम अभिषेक पचौरी बताया गया।

Leave a comment