उरई। चोरी के मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे युवक को जालौन पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी गजेंद्र सिंह के खिलाफ चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सोमवार की रात को सूचना मिली कि वह अपने घर पर है जिस पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

Leave a comment