उरई। जालौन रोड पर मंगलवार को सुबह बुलेरों ने स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे जालौन रोड बैंक कालोनी निवासी श्याम स्वरूप तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये। वे कार से माधौगढ़ में अपने एफसीआई के दफ्तर में जा रहे थे। टक्कर जालौन रोड पर भिटारा के पास एलएस गार्डन के सामने हुई। यूपी-100 की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर श्याम स्वरूप तिवारी को जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।






Leave a comment