भिंड। खनन माफियाओं द्वारा ट्रक से कुचलकर मारे गये पत्रकार संदीप शर्मा के सरकारी गनमैन ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ये आत्महत्या है या हकीकत मिटाने के लिए की गई अप्रत्यक्ष हत्या।
गौरतलब है कि भिंड में खनन माफियाओं के खिलाफ क्रांतिकारी रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा की इसी 26 मार्च को एक ट्रक से कुचलवाकर हत्या करवा दी गई थी और आत्महत्या का रूप दे दिया गया था। उनके निवास पर गोली मारकर आज आत्महत्या करने वाला गनमैन एसएएफ की 17वीं बटालियन का आरक्षक था। मुकेश राठौर नाम के इस आरक्षक ने सुबह 5 बजे अपने को गोली मार ली जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मध्य प्रदेश की मुख्य प्रतिपक्षी पार्टी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरक्षी की आत्महत्या को लेकर टिवटर पर लिखा है कि कैसे अच्छे दिन आ गये हैं जब खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर रहे।






Leave a comment