
उरई/कालपी/जालौन। जनपद में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण के निर्देश अपने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। हालांकि इस बार भी शिकायतों का तो अंबार रहा लेकिन निस्तारण के नाम पर फरियादियों को निराशा हाथ लगी।
कालपी संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की मौजूदगी मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 150 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को समय सीमा के अन्तरगत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा.अल्पना बरतिया,डीडीओ मिथलेश सचान, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल व उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र सीओ सुवोध गौतम व तहसीलदार सालिकराम, अजय कुमार एसडीओ विद्युत ,ईओ सुशील कुमार दोहरे, सभापति यादव जेई जलसंस्थान अजीत सिंह पूर्ति निरीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जालौन संवाददाता के अनुसार मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह , उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से शिकायतों को सुना जिसमें 54 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में पूर्ति अधिकारी कमल सिंह , ईओ डीडी सिंह, डा. सहन बिहारी, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, जेई जल संस्थान हरिकेत पटेल, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता , रविन्द्र कुमार, ओम प्रकाश शुक्ला , शशिभूषण भारद्वाज बिजली विभाग समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कोंच संवाददाता के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिबस पर शिकायत सुनने आये जिले के अपर जिलाधिकारी पीके सिंह के समक्ष कुल 42 शिकायते दर्ज की गयीं जिनमे 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस बार 25 एेसी शिकायते मिली है जो विभिन्न बिभागो से है और पेंडिंग में चल रहीं है उनके प्रति गंभीर होकर एक सप्ताह के अंदर पेंडिंग शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लल्लन राम तहसीलदार भूपाल सिंह वन क्षेत्राधिकारी बीके सिंह सीएचसी कोंच से डा आर के शुक्ला नदीगांव से डा के के भार्गव कोंच कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, विद्युत विभाग से जेई मोहन कृष्ण जल संस्थान जेई राहुल सिंह नगर पालिका परिषद से सफाई निरीक्षक अभय सिंह नदीगांव नगर पालिका से शिवकुमार पाण्डेय सहित तमाम विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।






Leave a comment