सभासद के नेतृत्व में तहसील दिवस में दिया शिकायती पत्र

उरई। नगर पालिका द्वारा स्वर्गधाम के सामने कराए जा रहे पार्क निर्माण के दौरान वहां लगे छोटे दुकानदारों के टट्टर हटाने को लेकर सभासद व दुकानदारों का ठेकेदार से विवाद उत्पन्न हो गया। आज सभासद के नेतृत्व में टट्टर दुकानदारों ने तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
वार्ड नंबर दस के सभासद राधेश्याम वर्मा के साथ मनोज वाल्मीकि, अमित, अरविंद, वशीर, टिंकू व्यास, अनीस मंसूरी, रघुवंशी लाल पांचाल, चांद मंसूरी, सुनील चौधरी, मुकेश कुमार, शीलू, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, हरिमोहन, जयहिंद, नत्थू, लालमन, छोटे यादव, आकाश, रशीद मंसूरी, अनीस खां, मल्लू खां, अशोक, अनवार, मतलू, राममूरत आदि ने तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि स्वर्गधाम के सामने नगर पालिका परिषद द्वारा पार्क बनवाने के लिए जगह प्रस्तावित की गई है जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। गत रात्रि उमा जखौली अपने कुछ साथियों सहित जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और छोटे दुकानदारों के टट्टर तोडऩे लगे। जब दुकानदारों ने विरोध किया तो वह उनसे गालीगलौज पर उतर आए। इस पर जब वार्ड के सभासद वहां पहुंचे तो उन्होंने उनको भी धमकाया और गालीगलौज करते हुए वहां से चले गए। दुकानदारों ने कहा कि तोडफ़ोड़ की पूरी घटना का प्रमाण उनके पास है। उन्होंने मामले को लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।






Leave a comment