कालपी-उरई \ कालपी कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला तरीबुल्दा से बीती रात्रि हार-जीत की बाजी लगाते हुए तीन जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा स्थित सडक़ के किनारे देर शाम सार्वजनिक स्थल पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए तीन जुआरियों सोनू अहिरवार पुत्र महावीर अहिरवार,रामू निषाद पुत्र फलदार निषाद, रामस्वरूप निषाद पुत्र श्रीराम निषाद निवासीगण तरीबुल्दा कालपी जालौन को 180 रूपये मालफड़ वह 400 जामातलाशी व 52 पत्ता ताश की गड्डी के साथ उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता ने गिरफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत जेल भेजा।






Leave a comment