21जून को विश्व योग दिवस मानाने की तैयारिया जोरों पर

उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में योग दिवस 21 जून 2018 को मनाये जाने के सम्बन्ध में तैयारी बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योग दिवस में अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों की सहभागिता हो इसके लिए सभी सम्बन्धित योग से जुड़े संगठन अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करायें और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करायें। जिससे अधिक से अधिक लोग योग करके अपने शरीर को स्वस्थ्य और सुन्दर बनाने हेतु योगा सीख सकें और भविष्य में इसका उपयोग कर शरीर को निरोग बनाने में कामयाब हो सकें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं आयुष तथा पतंजलि के कार्यकर्ताओं से कहा कि इन्दिरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले योग दिवस को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायें। जिसमे स्टेज, पानी के टैंकर, शौचालय, साउण्ड सिस्टम मय जनरेटर दरी फर्श की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आयुष को निर्देश दिये कि वह शासन की निर्देशानुसार निर्धारित डिजाइन के अनुसार बैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। यह कार्यक्रम 21 जून को शासन के निर्धारित समयानुसार प्रात: 07 बजे से 08 बजे तक सम्पन्न होगा। योग दिवस में भाग लेने वाले सभी नागरिक प्रात: 06 बजे इन्दिरा स्टेडियम में उपस्थित होकर भाग लेना सुनिश्चित करें। क्योंकि 06.15 से 06.45 बजे तक पतंजली द्वारा योग के सम्बन्ध में बताया जायेगा। योग दिवस में अधिक से अधिक जन सहभागिता हेतु दिनांक 20 जून 2018 को प्रात: 06.30 बजे टाउन हाल उरई से जन जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जो शहीद भगत सिंह चैराहा, माहिल तालाब से बजरिया होते हुए अम्बेडकर चैराहा से होकर टाउन हाल में समाप्त होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी मिथिलेश सचान, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल एवं रामप्रकाश द्विवेदी, आयुष के प्रतिनिधि, डा. ममता स्वर्णकार श्रीमति शशि सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






Leave a comment