उरई। कालपी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये दिन लग रहे जाम की समस्या को लेकर बुधवार को कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह चौहान ने बताया कि कालपी नगर में एनएच पर घंटों जाम बना रहने की वजह से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की वजह से न केवल राष्ट्रीय धन की अपार क्षति हो रही है बल्कि जनता का सरकार और प्रशासन पर से विश्वास भी उठने लगा है। चूंकि समस्या के संपूर्ण हल में लंबा समय लगने का अनुमान है। इसलिए फौरी तौर पर कुछ ऐसा हल निकालना होगा जिससे लोगों को राहत मिल सके।
लाल सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सुझाव दिया है कि इसके उपाय के बतौर यातायात को दोनों दिशाओं से सिंगिल वाहन के रूप में संचालित किया जाये। यह हो सकता है कि हाइवे पर यमुना पुल से लेकर चौरासी गुंबद तक 6 से 8 ट्रैफिक या सिविल सिपाही तैनात कर दिये जायें जो वाहनों को केवल सिंगिल लाइन में चलाने के लिए नियंत्रित करें।
पुलिस अधीक्षक ने उनके सुझाव को स्वीकार करते हुए अपनी ओर से व्यवस्था करने के साथ-साथ कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक को भी इसमें सहयोग के लिए फोन लिया। जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। लाल सिंह चौहान के अलावा का. हरजीत सिंह और हरीशंकर याज्ञिक भी जिलाधिकारी से मिलने वालों में मुख्य थे।





Leave a comment