उरई। आये दिन झगड़े और गुण्डागर्दी के लिए बदनाम आटा टोल प्लाजा पर बीती रात फिर एक बार हंगामा हो गया। जिसमें टोल कर्मचारियों ने एक वाहन चालक पर जमकर लात-घूंसे बरसाये।
कानपुर-झांसी फोरलेन पर कालपी के पास रोड अभी तक दुरुस्त न होने के बावजूद आटा में टोल वसूली के लिए गैर कानूनी बैरियर स्थापित किया गया है जो कि वैसे भी चर्चा का विषय है। उस पर तुर्रा यह है कि टोल स्टाफ के गुण्डागर्द रवैये से स्थिति और ज्यादा बिगड़ती जा रही है।
आटा टाल पर कई बार हिंसा हो चुकी है। जिसके लिए टोल स्टाफ के उग्र और मनमाने रवैये को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जाता है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता तक उनकी दबंगई की चपेट में आने से नही बच सके हैं। उन्हें सबसे ज्यादा दम पुलिस से मिली हुई हैं। बीती रात में भी जो झगड़ा हुआ उसमें बिना तहरीर के ही पुलिस ने टोल मैनेजर के कहने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर बंद कर दिया जो चर्चा का विषय रहा।





Leave a comment