उरई। झांसी-कानपुर हाइवे पर एट के पास चौधरी पैट्रोल पंप के सामने दो बाइकें भिड़ गईं। जिससे महिला समेत तीन लोग घायल हो गये।
एट थाना क्षेत्र में हाइवे पर चौधरी पैट्रोल पंप पर झांसी की ओर जा रही एक बाइक जैसे ही पैट्रोल डलवाने के लिए मुड़ी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक का चालक नियंत्रण न कर पाने से उससे भिड़ गया। भीषण भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े।
पंप के कर्मचारियों ने हादसा देखकर तुरंत ही पिरौना चौकी को सूचना दी। पुलिस ने घायलों महेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला उमरारखेरा उरई और बालमुकुंद गुप्ता व उनकी पत्नी संगीता गुप्ता को हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में बाल मुकुंद गुप्ता व संगीता गुप्ता को मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। महेंद्र कुमार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave a comment