उरई। जालौन में टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस बैंकों के आसपास सतर्कता बनाये हुए है। जिसके चलते स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के पास चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी मिला।
पूंछतांछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम सोनापुर थाना गोहन निवासी राजीव पांडेय पुत्र जयनारायण बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





Leave a comment