उरई। दो माह पहले सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौत होने के मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर जालौन कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोंच के गोखले नगर निवासी अमित कुमार झा पुत्र रामचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 29 अप्रैल को उनके भाई अतुल कुमार झा मां रामकटोरी को लेकर गोहन से कोंच जा रहे थे। सहाव मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनके भाई अतुल कुमार घायल हो गये थे और बाद में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाकर अतुल के मृत्यु कारित करने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कर लिया है।





Leave a comment