कोंच-उरई । लूट की झूठी सूचना पर घंटों पुलिस हलकान रही और अंत में मामला टांय टांय फिस्स हो गया। बीती देर शाम यूपी 100 को सूचना मिली कि भदारी गांव में एक दर्जन असलहा धारियों ने एक किसान का ट्रैक्टर लूट लिया और मैंथा प्लांट पर रखा मैंथा ऑयल भी लूट कर ले गये। सूचना पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची और सूचनादाता को कोतवाली ले आई। बाद में मालूम हुआ कि मामला लूट का नहीं था बल्कि जो ट्रैक्टर उठाया गया है वह फाइनेंस का था और किश्त नहीं चुकाने के कारण फाइनेंसर उसे उठा ले गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रसिंह पुत्र माताप्रसाद निवासी ग्राम भदारी ने यूपी 100 को सूचना दी थी कि दो चार पहिया वाहनों में दर्जन भर असलहे धारी आये और उसका डीआई मैसी ट्रैक्टर तथा वहां रखी मैंथा ऑयल की जरीकेन जिसमें लगभग पचार लिटर मैंथा ऑयल था, भी लूट ले गये।

Leave a comment