कोंच-उरई। इक्रीसेट हैदराबाद एवं समर्पण जन कल्याण समिति कोंच ने की बदलाव के लिये जो प्रयास शुरू किये थे उसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने लिये महेवा ब्लॉक के नूरपुर, नसीरपुर एवं सधारा गांवों का चयन किया गया था जिसमें बदलाव के लिये हुये सघन प्रयास से तमाम किसान लाभान्वित भी हुये हैं।

इक्रीसेट द्वारा चिकपी बैरायटी के चने का बीज 50 प्रतिशत की छूट पर दिया गया था जिसकी पैदावार प्रति एकड़ 9 कुंतल हुई जिससे किसानों के चेहरे खुशी से चमक उठे। नसीरपुर के प्रगतिशील किसान इंदलसिंह, देवसिंह, ब्रजेन्द्र, संतोष एवं नूरपुर के अजयपाल, थानसिंह, गिरेन्द्रसिंह एवं रणजीतसिंह आदि ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि इक्रीसेट हैदाराबाद के सहयोग से चलाये जा रहे कार्यक्रम से 66 किसानों को उन्नतशील बीज का वितरण किया गया तथा एरोविक खाद निर्माण की तकनीकी जानकारी समय समय पर प्रशिक्षण एवं संवाद, खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया जा रहा है। समर्पण जन कल्याण समिति की टीम के द्वारा किये गये सराहनीय प्रयास से उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शादाब सिद्दीकी, गोविंद भाई तथा कृषि विश्वविद्यालय बांदा के छात्रों के साथ मिलकर गांव का सर्वे किया गया व जानकारी दी गयी कि जुलाई माह की 2 तारीख को महेवा ब्लॉक के चयनित गांवों में खरीफ  की फसल को लेकर एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें इक्रीसेट हैदराबाद, कृषि उपनिदेशक जालौन तथा समर्पण जन कल्याण समिति कोंच की टीम किसानों के साथ खरीफ  की फसल के बारे में चर्चा करेगें तथा किसानों को उनकी मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जायेगा।

 

Leave a comment