माधौगढ़-उरई। बाजार बंदी के दिन दुकान खुली होने से श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने 9 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर डाली।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी केके चतुर्वेदी ने वरिष्ठ सहायक रमेश चंद्र द्विवेदी के साथ बाजार बंदी के दिन आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें चंदन कारपोरेशन, सुपर क्लाथ स्टोर, अंशिका किराना, गुडडू जनरल स्टोर, काक्सी सिनेटरी एंड हार्डवेयर, संस्कार बैल्ंिडग वक्र्स, उपवन आटो सेंटर, मां अन्नपूर्णा कैटर एंड प्लास्टिक और लक्ष्मी दोना पत्तल भण्डार की दुकानें खुली पाईं गईं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Leave a comment