उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में विक्रम (टैंपो) में बैठकर जा रही महिला के साथ नगदी, जेवर मिलाकर लगभग पौने दो लाख रुपये की टप्पेबाजी हो गयी। महिला ने विक्रम (टैंपो)े के चालक पर आरोप लगाते हुए कुठौंद थाने में प्रार्थनापत्र दिया जिसकी रिपोर्ट दर्ज न होने पर गुरुवार को उसने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश कर दिये हैं।
पीड़िता रानी देवी पत्नी रामशंकर के मुताबिक 19 जून को वह लखनऊ से अपनी बहन के लड़के के विवाह में शामिल होने के लिए ऊमरी आई थी। बस से कुठौंद में उतरने के बाद वह ऊमरी के लिए एक टैंपों में बैठ गई। उसके पास बैग था जिसमे 30 हजार रुपये नगद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर रखे थे। विक्रम (टैंपो) के ड्राइवर ने जबर्दस्ती बैग पीछे रखवा दिया। इस दौरान दो लड़के बैग के पास ड्राइवर ने बैठा दिये। वे दोनों रात्ते में उतर गये। उसने जब ऊमरी पहुंचकर देखा तो उसका बैग गायब था। महिला का कहना है कि रास्ते में उतरने वाले लड़के ही उसका बैग ले गये हैं और टैंपों का ड्राइवर उनको जानता है। उसने कुठौंद पुलिस से लिखित प्रार्थना पत्र देकर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन जब कुठौंद पुलिस ने इसमें आनाकानी की तो आज वह एसपी से मिली। एसपी ने जांच के आदेश कर दिये हैं।






Leave a comment