जालौन-उरई। नगर में बिजली पानी और सफाई जैसी जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर उप जिलाधिकारी ने शीघ्र राहत की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बार बिजली, पानी, सफाई व सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन इसके बावजूद अभी तक इन समस्याओं का निदान नही किया गया है। उन्होंने कहा कि 20 घंटे की जगह नगर में केवल पांच-सात घंटे बिजली वह भी टुकड़ों में मिल रही है। गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या के बावजूद हैंडपंप ठीक नही कराये गये हैं। नगर के बिजली खंभो पर लगी लाइटें या तो खराब है या दिन-रात जलती हैं। तालाब न भरने से मवेशी और पक्षी परेशान हैं। उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने ज्ञापन को उचित स्तर पर अग्रसारित करने और सभी समस्याओं के प्रभावी निदान का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन देने वालों में सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, बलराम सिंह गुर्जर, शकील शाह, खालिद शाह, पप्पू विश्वकर्मा, इमरान अंसारी, इसहाक मंसूरी, इकबाल सिददीकी, जगमोहन आदि शामिल रहे।






Leave a comment