उरई। रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला उस समय सामने आया जब मांगने पर पैसा न देने के बाद पुत्र ने हमला करके पिता को घायल कर दिया। उसके बाद पिता के भी सब्र का बांध टूट गया और वह कोतवाली पहुंच गये। पुलिस द्वारा पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खण्डेराव में रहने वाले अमर सिंह के मुताबिक उनका पुत्र विशाल आये दिन उनसे पैसा मांगता है। गुरुवार को जब उन्होंने पैसे नही दिये तो वह बौखला गया और उसने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने अमर सिंह की शिकायत पर विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।






Leave a comment