जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के खर्रा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर डाली। जिसकी शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
पीड़िता के पति जाफर अली ने बताया कि इदरीस, एहसान तथा साहरा उनसे काफी समय से रंजिश मानते हैं। जिसकी वजह से गुरुवार को उन्होंने उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर डाली और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी देते हुए चले गये। जाफर की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।






Leave a comment