उरई। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर से एक बाइक चोरी कर ली। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जालौन जनपद के उरई कोतवाली अन्तर्गत रगेदा निवासी सुधीर चौधरी अपनी शिकायत लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी के पास पहुंचा। जहां वह बाइक को बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। शिकायत करने के बाद उक्त युवक जैसे ही बाहर आया तो उसकी बाइक नजर नहीं आई। यह देख वह घबरा गया, उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरे देखे तो उक्त बाइक को एक युवक ले जाते हुए नजर आया। जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन चोर की तलाश शुरु कर दी। 

Leave a comment