
उरई। एक दिवसीय दौरे पर आए रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक , हवालात समेत सभी व्यवस्थाओं को परखा। वहीं दस्तावेजों को भी बारीकी से चेक किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एट में जो ओएचई तार चोरी का मामला चल रहा है उसमें आरपीएफ की कई टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। रही बात स्टाक की कमी की तो वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। असिस्टेंट कमांडेंट घनश्याम मीणा ने मंगलवार को आरपीएफ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को देखा वहीं अपराधों की समीक्षा कर लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद वह बैरक पहुंचे जहां पर उन्होंने बैरक का निरीक्षण किया। इसके अलावाआरपीएफ थाने के पीछे बने कक्ष में भी गए। वहां पर उन्होंने अभिलेखों को खंगाला। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों के ड्यूटी चार्ट भी चेक किए। वार्ता के दौरान असिस्टेंट कमांडर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ओके मिला। जब उनसे हाल ही में एट स्टेशन से चोरी हुई ओएचई तार चोरी के मामले में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे। असिस्टेंट कमांडर ने कहा कि गाडिय़ों में होने वाली चेन पुलिंग को रोकने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर रजनीश राय, एसआई किशन लाल, रामप्रताप, आरडी यादव, धीर सिंह, विनय कुमार मौजूद रहे।






Leave a comment