जालौन-उरई । दबंगों द्वारा मकान के बाहर ईंटा रखकर रास्ता अवरूद्ध किए जाने की शिकायत पीडि़त ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी प्रेनारायण ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के सामने गांव के ही दबंग विश्वनाथ सिंह, कमल सिंह, मुलायम सिंह व वरदानी ने ईंटा रखकर उसका निकास अवरूद्ध कर दिया है। जब वह दबंगों को ईंटा हटाने के लिए कहता है। तो वह लड़ाई झगड़े व मारपीट पर आमदा हो जाते हैं। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पीडि़त ने एसडीएम से उसके मकान के सामने दबंगों द्वारा रखी गई ईंटों को हटाए जाने की मांग की है।






Leave a comment