उरई। रेलवे स्टेशन पर हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूला। इस दौरान बिना लाक की खड़ी गाडिय़ों को थाने लाकर खड़ा किया गया। वहीं गाडिय़ां छुड़ाने पहुंचे वाहन स्वामियों को पहले फटकारा गया तब कहीं जाकर कागजात चेक करने के बाद गाड़ी सौंपी गई।

जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सरकुलेटर एरिया में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी को देखकर वहां पर वाहन स्वामियों में हडक़ंप मच गया। चेकिंग में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक एेसी गाडिय़ों मिली जिनका लाक नहीं लगा था जिन्हें सिपाही थाने ले गए। इधर एक दर्जन वाहनों को सीज किया गया। इन सभी के वाहन स्वामियों के पास कोई कागजात नहीं थे। चेकिंग में इंस्पेक्टर बृजमोहन सैन, सब इंस्पेक्टर मदन मोहन, धीरेंद्र शिवहरे, भास्कर, राजेंद्र कुमार, परवेज आलम मौजूद रहे।

Leave a comment