
कालपी-उरई । देश में 25 जून 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जेल गये लोकतंत्र रक्षक सेनानी रमेश तिवारी का उनके आवास पर भारतीय जनता युवा के नेता हर्षित खन्ना और बजरंग दल नगर संयोजक दीपक शर्मा और हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ल द्वारा उनका फूलमालाओं के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी रमेश तिवारी द्वारा आपातकाल के दौरान हुई कई घटनाओं के संस्मरण सुनाये। उन्होंने बताया की आपातकाल के दौरान उनका जेल में 19 माह रहना हुआ उस दौरान पूरे देश में राजनैतिक बंदियों को घोर प्रताडऩा का सामना करना पड़ा तथा जेल में रहने के दौरान उन्होंने निराश हो चुके लोगों को साहस की प्रेरणा दी और उनका मार्गदर्शन किया उन्होंने जेल के दौरान कई पुस्तकों का अध्धयन किया। जिसमें प्रमुख है विचार नवनीत और बंच ऑफ थॉट्स , जिसका उन्होंने हिंदी अनुवाद भी किया, डीआईआर की सजा काटने के बाद मीसा बंदी भी रहे। उन्होंने तत्काल सरकार से माफी मांगने से भी इंकार सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि जेल जाते समय उनकी दादी माँ ने दूध का कर्ज अदा करने की कसम दी थी। भाजपा नेता हर्षित खन्ना ने बताया की एेसे महापुरुष ही बीजेपी के आधार स्तम्भ है जो की चिरकाल तक हम युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहाकि आज का दिन इन लोगों को सम्मान देने का दिन है।






Leave a comment