कदौरा-उरई । ग्वालियर पुलिस ने जनपद की पुलिस का सहयोग ले कर कदौरा क्षेत्र से सेक्स रैकेट युवक को अलसुबह दबोच लिया। बताया गया है कि ग्राम बबीना में  अंकित महाराज पुत्र राकेश निवासी हाँसा के घर ग्वालियर से आए पुलिस दस्ते के इंस्पेक्टर आदिब बेग मिर्जा ने कदौरा पुलिस के  एसआई विजय प्रताप व हमराह सिपाहियों के सहयोग से  पूर्व सूचना के आधार पर छापेमारी की। समाचार के अनुसार अंकित के ख़िलाफ़ ग्वालियर में सेक्स रैकेट चलाने का अभियोग कायम था जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया । पुलिस  टीम द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि हर उम्र की लड़की की व्यवस्था किसी भी शहर में करने के लिए अंकित द्वारा रईसों से बुकिंग ली जाती थी । ग्वालियर पुलिस अंकित के ख़िलाफ़ सभी सुबूतों से लैस हो कर पहुँची थी ।

Leave a comment