
* संघ ने भारतमाता मंदिर पर मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस
कोंच-उरई । मंगलवार को आरएसएस ने भारतमाता शाखा पर हिंदू साम्राज्य दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार एवं काशीराम के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों को महाराज छत्रपति शिवाजी के समय में संचालित राज्य संचालन व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया।
नगर संघ चालक नरोत्तमदास ने शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर उनके शासनकाल तक की राज्य संचालन व्यवस्था और उनके काल खंड में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र प्रसंगवश करते हुये कहा कि उनके पिताजी ने भले ही मुगलों का नेतृत्व स्वीकार कर लिया हो लेकिन शिवाजी महाराज ने सदैव ही मुगलों के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। काशीराम ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने राज्य की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुये नागरिकों की सुरक्षा के प्रति वचनबद्घता हमेशा निभाई। इससे पूर्व ध्वज स्थापन किया गया और अंत में प्रिंस शुक्ला ने प्रार्थना करवाई। मुख्य शिक्षक का दायित्व हिमांशु ने निभाया। इस दौरान नगर कार्यवाह पवन झा, सर्वाचरण वाजपेयी, अरुण मिश्रा, दीपक लोहिया, डीके सोनी, दिनेश नामदेव, गुड्डन सोनी, शिवकरनसिंह, कमलेश चोपड़ा, आनंद सकेरे, सुनील लोहिया, हर्ष सक्सेना, रुद्र अग्रवाल, कन्हैया, अनुज गहलौत, शिवराम चौरसिया, शिवम लाक्षकार, स्पर्श अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, जगदीश आचार्य, प्रेमनारायण वर्मा, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment