उरई। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार (40 वर्ष) निवासी फूलपुर अजीतमल औरैया ट्रक ड्राइवर था। आज जब वह झांसी से ट्रक लेकर आ रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई तो वहीं एक अन्य घटना में आटो में बैठकर घर जा रहे कैंथेरी निवासी सुरेंद्र कुमार (22 वर्ष) पुत्र गौरीशंकर के आटो में ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से उसकी मौत हो गई तो वहीं तीसरी घटना में कदौरा से अपने पति के साथ बाइक से पुखरायां जा रही सरिता को बाइक से गिरने से सिर में चोट लग गई जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

Leave a comment