उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में युवती ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विवरण में पता चला है कि बुधवार को दोपहर में सींगपुरा में गोविंद प्रजापति की पुत्री वंदना ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सोबरन सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और पंचनामा के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या का कारण पता नही चल सका है।






Leave a comment