
उरई। जालौन रोड पर सात मील के पास मंगलवार को रात लगभग 10 बजे उरई से एक विवाह समारोह में शामिल हो कर लौट रहे वैगन आर में बैठे लोगों में 3 की मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं । कार में टक्कर मार कर भागे वाहन का अभी तक पता नहीं चला हैं ।
मृतकों में रुखसाना (18 वर्ष ) पुत्री इरशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना जालौन , नाजिर ( 25 वर्ष ) पुत्र हबीब निवासी उरई और उसकी पत्नी मुनिया ( 22 वर्ष ) शामिल हैं ।
इरशाद की पत्नी सितारा ( 35 वर्ष ) ,पुत्री मुस्कान ( 11 वर्ष ) , मृतक नाजिर की पुत्री खुशी ( 3 वर्ष ) और 1 वर्ष का नन्हा बेटा नाज़िम सहित 5 लोग घायल हो गए । हालत गंभीर होने के कारण घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है । दुर्घटना की सूचना के बाद जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मौके पर पहुँच गए थे । उन्होने कहा कि वैगन आर में टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशने के लिए छानबीन जारी है ।






Leave a comment