उरई। माधौगढ़ में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करके पिछले दिनों हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार निवासी पड़ीन दरवाजा कोतवाली औरैया बताया गया है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। साथ ही उसकी वारदात से पीड़ित व्यक्ति का आधार कार्ड व इलाहाबाद बैंक की पासबुक भी उसके पास से जब्त हुई है। पुलिस ने इसे उसके खिलाफ आरोप सिद्ध करने के लिए पुख्ता प्रमाण बताया है।






Leave a comment