जालौन-उरई। समाजवादी पार्टी के युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी के फार्म हाउस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का जन्म दिन देर रात तक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की।
रामेंद्र त्रिपाठी ने इस दौरान शनिवार को उरई में होने वाली समीक्षा बैठक के बारे में चर्चा की जिसमें मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि गौरव दुबे के जोरदार स्वागत की तैयारी की गईं है।
रामेंद्र त्रिपाठी के अलावा इमरान मंसूरी, जैद सिददीकी, सलमान सिददीकी, हनी यादव, फानिश खान, ध्रुव गुर्जर, विक्रांत सोनी, आदित्य निरंजन, आशीष पटेल, हरीनारायण तिवारी, प्रशांत दुबे, हिमांशु मिश्रा, साजिद खान, सत्यम, इमरान सईद, अंकुर महाराज, सज्जन ठाकुर, जीतू याज्ञिक, अभिषेक त्रिगुनायक, जीके तिवारी, मोनू पटेल, शाहरुख, सत्यवीर, शिवम, अल्पित, इमरान, संजू, राजू व सुशील सहित कई युवा मौजूद रहे।

Leave a comment