कालपी। नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ चलाया चैकिंग अभियान में आधा दर्जन किराना की दुकानों को किया चैक तथा झोले में लेकर जा रहा एक दुकानदार का झोला किया चैक तथा पारस सुगंधित सुपाड़ी का सैम्पिल भर परीक्षण के लिए भेजा। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने अपनी टीम के साथ नगर की किराना की दुकानों मनोज कुमार,नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता सहित आधा दर्जन दुकानों को चैक किया तथा साफ सफाई के निर्देश दिए। वही मुख्य बाजार से पारस सुगंधित सुपाड़ी खरीद कर झोले में डालकर घर जा रहा कालपी निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. दयाराम के झोले को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने चैक किया। जिसमें पारस सुगंधित सुपाड़ी के पैकेट पाये गये। जिनका सैम्पिल लेकर जांच परीक्षण के लिए लैव भेजे जाने की बात कही। उन्होंने कहाकि यदि गुटका में गड़बड़ी पाये जाने की बात जांच में आने के बाद कड़ी कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई औचक कार्यवाही से हडक़ंप मच गया।

Leave a comment