कोंच। कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर कटरा में सीवर की गंदगी का साम्राज्य पूरे इलाके में नारकीय स्थिति पैदा कर रहा है और संबंधित विभाग जल संस्थान उदासीनता ओढे इलाकाई बाशिंदों को उनके हाल पर छोड़ कर कुंभकर्णी नींद में सोया है।
मानिक चौक जैसे प्रमुख बाजार से सटा लाजपत नगर का कटरा इलाका आजकल सीवर की गंदगी से पटा पड़ा है और पूरा इलाका दुर्गंध से लबरेज होकर वहां के निवासियों का जीना मुहाल किये है। ईद के बाद से ही पूरे मोहल्ले में बह रही है सीवर की गंदगी के कारण वहां से निकलना भी दुष्कर हो गया है। आलम यह है कि पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। अब चूंकि संक्रामक रोग भी पांव पसारने लगे हैं सो सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो सकती है और वे बीमार पड़ सकते हैं। इस बाबत जेई जल संस्थान राहुल सिंह का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों में साफ सफाई कराई जा रही है, जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जायेगा।






Leave a comment