
जालौन। नगर की ध्वस्त बिजली व्यवस्था तथा बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नगर विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा दुष्प्रचार के विरोध में समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा गया है कि नगर की ध्वस्त बिजली व्यवस्था तथा बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर कई जा रही धन उगाही तथा उत्पीडऩ की कार्यवाही को लेकर नगर विकास संघर्ष समिति द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा इस आन्दोलन को दबाने का कुचक्र रचा जा रहा है तथा दुष्प्रचार कर समिति के पदाधिकारियों को बदनाम किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों की मांग पर उपजिलाधिकारी ने स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारियों को शनिवार की सुबह 11 बजे कार्यालय में बुलाया है जिससे समस्या का समाधान किया जा सके। ज्ञापन देने वालों में चन्द्र प्रकाश यादव, प्रद्युम्न दीक्षित, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, चन्द्रशेखर वर्मा, गजेन्द्र सिंह, नईम खान, नईम अंसारी, नफीस सिद्दकी, सोमिल याज्ञिक, अनिल यादव, नर सिंह यादव, हरिओम मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, आंनद कुमार समेत कई लोग सम्मलित थे।






Leave a comment