जालौन। विकास खण्ड के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग, सांरगपुर तथा प्रतापपुरा में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का सीडीपीओ ने औचक निरीक्षण किया जिसमें निर्माण कार्य की धीमी प्रगति व गुणवत्ता ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी।
सीडीपीओ अंकिता वर्मा ने शुक्रवार की सुबह दस बजे शेखपुर बुजुर्ग का निरीक्षण किया जहां पर अभी तक रैम्प नही बना, फर्श अधूरा पड़ा है। शौचालय का काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। इसी तरह ग्राम प्रतापपुरा का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। एक माह पूर्व भी फर्श नहीं बना था तथा अभी भी फर्श नहीं बना है। 8 लाख 6 हजार रुपये की लागत से बने ग्राम सांरगपुर का आंगनबाड़ी केंद्र गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला।निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश सीडीपीओ ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंण सेवा अधिशाषी अभियंता को दिए थे। इसके बाद भी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सीडीपीओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट वह डीपीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।






Leave a comment