
उरई। हरदोई गुर्जर में स्थित मां उर्मिला देवी इंडेन गैस सर्विस ने क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों की बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं की किस्मत बदल दी है। प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन का लाभ मिलने से जहां उक्त परिवारों की महिलाओं को चूल्हों से छुटकारा मिल गया है वहीं क्षेत्र में कनेक्शन धारकों को भी समय पर सिलेंडर वितरित किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानियां भी कम हो गई हैं।
मां उर्मिला देवी इंडेन गैस द्वारा दी जा रही सर्विस से जहां उसके उपभोक्ताओं तो संतुष्ट हैं ही वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में भी एजेंसी द्वारा अहम भूमिका अदा की जा रही है। जानकारी देते हुए एजेंसी के हेड जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लगभग पच्चीस गांवों में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना से पात्र लोगों को लाभान्वित कराया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग तेईस सौ कनेक्शन उक्त योजना के तहत बांटे गए हैं और आगे भी उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इससे लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं चूल्हे का इस्तेमाल करती हैं। उनका प्रयास है कि योजना से लाभान्वित कराकर उनकी जीवनशैली में बदलाव लाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि एजेंसी से जो भी उपभोक्ता जुड़े हैं उनको किसी तरह की असुविधा न हो।






Leave a comment