उरई। बाइक से जा रही महिला की रास्ते में हुई दुर्घटना में अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई।
थाना गोहन के रहावली गांव निवासी धीरेंद्र गत रात्रि मोटर साइकिल से पत्नी राममूर्ति को साथ बैठाकर घर वापस जा रहे थे। जालौन कोतवाली क्षेत्र में औरैया मार्ग पर सहाव मोड़ के पास उनकी मोटर साइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी घायल हो गये। जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाये जाने पर पत्नी राममूर्ति (40वर्ष) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment