उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में गत रात्रि अपने घर में बच्चों के साथ बेड सो रहे रत्नेधर दोहरे (36वर्ष) को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। उसे आनन-फानन पहले जिला अस्पताल लाया गया। जिसके बाद हालत गंभीर हो जाने पर मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Leave a comment