*कालपी – कालपी के नेशनल हाईवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया ।
टैम्पो चालक की लापरवाही के चलते उसमें सवार एक दर्जन लोग टैम्पो पलटने से
गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ऐम्बुलैंस की मदद से सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र कालपी में भर्ती कराया गया।*
*मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर बारह बजे कालपी टैक्सी स्टैंण्ड से
जेएसऐ टैम्पों नम्बर यू०पी०77 टी०510 सवारी भरकर जोल्हूपुर मोड़ जा रहा था। कि
तभी चौरासी गुम्बद के समीप उक्त टैम्पों अनयन्त्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गया
तथा टैम्पों पलट गया। उसमें सवार करीब एक दर्जन सवारियों में अफ़रा-तफ़री मच
गई। इस दौरान मौके पर पहुंची ऐम्बुलैंस 108 ने घायल आफताब पुत्र अब्दुल गफ्फार
निवासी इस्लामाबाद कदौरा, देशराज कुरारा, देवी प्रसाद बरखेरा आदि को सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र कालपी लाया गया जहां इन तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला
अस्पताल रिफर किया गया।*

Leave a comment