जालौन  – उरई । लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित करें तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाए यह बात  अपर   पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आयोजित मासिक अर्दली रूम के निरीक्षण के दौरान कही।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने शनिवार को अपरान्ह कोतवाली में कोतवाली जालौन, कुठौंद तथा सिरसा कलार के मासिक अर्दली रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जालौन 42, कुठौंद 21, सिरसा कलार की लंबित 15 विवेचनाओं का शीघ्र गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ए एस पी ने महिला अपराध, चोरी, राहजनी, पास्को एक्ट, लूटपाट की घटनाओं का रिकार्ड देखा तथा कहा कि अपराधियों का आन लाइन डोजियर तैयार किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र के मारपीट से जघन्य अपराध के अपराधियों की पूरी जानकारी फोटो सहित रिकार्ड अपडेट किया जा रहा। इस कार्य में सभी लोग तेजी से कार्य करें। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चाइल्ड स्माइल अभियान की समीक्षा की तथा गुमशुदा बच्चों की जानकारी ली तथा उनको तलाशने तथा उनकी सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीनों थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपराधियों पर पैनी नजर रखे किसी भी अपराध को छोटा न माने तथा कानून के हिसाब से कार्रवाई करें। इस मौके पर सी ओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, कुठौंद सुनील तिवारी, सिरसा कलार प्रमोद वर्मा, उपनिरीक्षक सोवरन सिंह, दौलतराम शाक्य, उमेश सिंह, सतीश यादव, सफीक अहमद, मंसूर अंसारी, विश्राम सिंह, राहुल समेत तीनों थानों के विवेचक उपस्थित थे।

 

Leave a comment