जालौन -उरई । देश में लगातार हो रही मासूमों के साथ दुराचार की घटनाओं को लेकर युवाओं ने बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर दुराचारियों की फांसी दिलाएं जाने की मांग की। दुराचार के न्यायालयों में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने की मांग की है।

सभासद प्रतिनिधि जैद सिद्दीकी के नेतृत्व में युवाओं ने देश में बड़ रही दुराचार की घटनाओं तथा दुराचार के मामले न्यायालयों में विचाराधीन रहने के विरोध में झंडा चौराहे से कैडिंल मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड, पानी की टंकी से होते हुए सब्जी मंडी तथा छोटी माता मंदिर होते हुए झंडा चौराहे पर पहुंचा जहां पर उसका समापन हुआ। युवा बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए शांति पूर्ण ढंग से हाथों में कैंडल व स्लोगन लिखे तख्ती लेकर चल रहे थे। कैंडिल मार्च में रामेंद्र त्रिपाठी, इमरान मंसूरी, इकबाल मंसूरी, साजिद खान, कपूर सिंह, इमरान अंसारी, शिवा गुर्जर, जाबाज सलमानी आदि युवा सम्मलित हुए।

 

Leave a comment