
उरई | जालौन में हो रही बिजली कटौती व विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ “नगर विकास संघर्ष समिति” द्वारा झंडा चैराहा पर शनिवार को“जनता बैठक” का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी श्री देवीदयाल वर्मा ने की। एवं संचालन ब्रजमोहन कुशवाह ने किया।
इस दौरान बिजली विभाग के प्रति जनता में बहुत तगड़ी नाराजगी देखने को मिली।
जनता बैठक को नगर के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने संबोधित किया।
जिसमे प्रमुख रूप से श्री नरेन्द्र वर्मा, डॉ० धर्मेंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश यादव थोपन, विजय साहू लौना, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया, अहमद राइन तूफानी, मोंटू मिश्रा, मुमताज खान (व्यापार प्रकोष्ठ), अंकुर गुप्ता बजाज (व्यापार प्रकोष्ठ), हरिओम मिश्रा (एड०), आदि ने संबोधित किया।
सभी ने एक स्वर में नगर में 20 घंटे बिजली देने, रोस्टर का समय तय करने एवं भ्रष्टाचार में लिप्त व जनता से अशिष्टता करने वाले अधिकारियों को तत्काल प्रभाव निलंबित करने की बात कही।
अंत मे सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति के संयोजक श्री यादवेंद्र सिंह (पप्पू चौहान) ने कहा कि ये आंदोलन की शुरुआत है। अगर अधिकारी अभी भी न सुधरे तो ये अपने निर्णायक मुकाम तक ले जाया जाएगा।






Leave a comment