जालौन। बीमारी से तंग आकर अधेड़ महिला ने सुनसान मकान में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा निवासी 45 वर्षीय महिला महेन्द्र कुमारी पत्नी भीम कुमार नगर के मोहल्ला नया खंडेराव में किराए के मकान में अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी जबकि उनके पति चंडीगढ़ में प्राइवेट कम्पनी में काम करते हैं। पुत्रों के अनुसार महिला कुछ वर्षों से बीमार चल रही थी तथा उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी से तंग आकर रविवार को अपरान्ह करीब एक बजे किराए के मकान में फांसी लगा ली। जिस समय महिला ने फांसी लगाई वह घर पर अकेली थी तथा उनके दोनों बच्चे प्रशांत व योगेन्द्र अपने ताऊ के घर पर गए हुए थे। खबर मिलते ही वह घर पहुंचे तथा मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment