जालौन। नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर से बिना किसी को जानकारी दिए महिला घर से गायब हो गई। जिसकी शिकायत महिला के देवर ने कोतवाली में की।
कन्हैया शिवहरे पुत्र लक्ष्मी नारायण मोहल्ला मुरलीमनोहर ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भाभी डोली (22 वर्ष) पत्नी अशोक शनिवार की दोपहर से घर में बिना किसी को जानकारी दिये चली गई है इसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच शुरू की।

Leave a comment