कालपी। रविवार को कालपी कोतवाली में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा की अध्यक्षता में हल्का इंचार्ज व बीट सिपाहियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम की रणनीति बनी तथा बीट सिपाहियों के भी पेंच कसे गये।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार की सुबह ग्यारह बजे सम्पन्न हुई बैठक में कोतवाली क्षेत्र में तैनात दरोगा व हल्का इंर्चाजों से विवेचनाओं की बिन्दुवार जानकारी ली गई तथा अपने- अपने क्षेत्र में जुआ,शराब,सट्टा तथा अवैध मौंरम खनन जैसे कार्य में लिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि जिस हल्का क्षेत्र में अपराध घटित होगा।उसका सीधे जिम्मेदार हल्का इंर्चाज होगा। इसके अलावा उन्होंने बीट सिपाहियों ने भी पेंच कसते हुए कहाकि यदि कार्य के प्रति लापरवाही की शिकायत यदि उनके पास आई तो कतई नहीं बक्शा जायेगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा के अलावा प्रभूनाथ, मनोज गुप्ता, शिव शंकर सिंह, सर्वेश कुमार, सुशील पाराशर, सतेन्द्र कुमार द्विवेदी, जितेन्द्र सोनी,अमर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कैलाश, मनोज,शिव कुमार रावत आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a comment