नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इन झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर बाद 3ः37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 थी और इसका केंद्र हरियाणा का सोनीपत जिला था।
भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा हरियाणा (सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, बल्लभगढ़) और यूपी (नोएडा, गाजियाबाद) में भी महसूस किए।






Leave a comment