जालौन। महिला को फोन कर अश्लील बातें करके परेशान करने की महिला ने शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चुर्खीवाल निवासी रजनी देवी पत्नी सुरेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि दिलीप कुमार उन्हें फोन करके अश्लील बातें करते हैं तथा परेशान कर रहे हैं। बार बार मना करने के बाद भी वह मान नहीं रहे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Leave a comment